facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन नरमी

Advertisement

चांदी के वायदा भाव गिरकर 73,300 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 58,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 25, 2023 | 12:45 PM IST
Gold and Silver Price

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में आज लगातार दूसरे दिन नरमी देखी गई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव गिरकर 73,300 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 58,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।

चांदी की चमक और फीकी पड़ी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 251 रुपये की गिरावट के साथ 73,317 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 219 रुपये की गिरावट के साथ 73,349 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,361 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,281 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। बुधवार को चांदी के भाव 74 हजार रुपये पार कर गए थे। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Delhi Gold Silver Rate: सोना 150 रुपये मजबूत, चांदी में 1,400 रुपये का उछाल

सोना भी हुआ सस्ता
MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 68 रुपये की गिरावट के साथ 58,743 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 99 रुपये की गिरावट के साथ 58,712 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,765 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,701 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में सुस्ती देखी गई। Comex पर सोना 1944.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1947.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1941.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.19 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 24.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Mentha oil price: उत्पादन में कमी से चढ़े मेंथा तेल के भाव, तेजी थामने लगा अतिरिक्त मार्जिन

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement