facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी 71,700 के करीब, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये के करीब, चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 11, 2023 | 1:10 PM IST
Gold and Silver rate

Gold Silver Price Today : इस सप्ताह सोने-चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये के करीब, चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है।

चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 148 रुपये की तेजी के साथ 71,711 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 194 रुपये की तेजी के साथ 71,757 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,790 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,700 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Tanishq stores: अमेरिका, आस्ट्रेलिया से लेकर UAE तक बिकेगी टाटा ग्रुप ज्वेलरी, Titan ने बताया क्यों बना प्लान

सोना भी महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की तेजी के साथ 58,930 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 56 रुपये की तेजी के साथ 58,954 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,959 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,930 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी गई। Comex पर सोना 1943.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1942.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.80 डॉलर की तेजी के साथ 1946.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.19 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.17 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 23.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें :  देश के 55 नए जिलों में सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य, तीसरा चरण 16 राज्यों को करेगा कवर

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement