facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price today: सोना हुआ महंगा, चांदी के लुढ़के दाम; चेक करें आज के भाव

Advertisement

Gold Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 165 रुपये की तेजी के साथ 74,205 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- September 23, 2024 | 12:32 PM IST
Gold Price Today
Representative Image

Gold Silver Price on September 23: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव में गिरावट देखी जाने लगी। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 74,300 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 90,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 165 रुपये की तेजी के साथ 74,205 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 240 रुपये की तेजी के साथ 74,280 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,306 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,205 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 42 रुपये की तेजी के साथ 90,177 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 61 रुपये की गिरावट के साथ 90,074 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 90,230 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,021 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव गिर गए। सोना पिछले बंद भाव पर ही खुला। Comex पर सोना 2,646.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,646.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,654.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.53 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 31.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 23, 2024 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement