facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की भी बढ़ी चमक; खरीदने से पहले चेक करें आज के दाम

Advertisement

Gold-Silver Price: खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 75,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- November 27, 2024 | 9:56 AM IST
Gold buying on Diwali
Representative image

Gold-Silver Price Today, November 27: सोने चांदी के वायदा भाव में अब तेजी लौट आई। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 75,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 448 रुपये की तेजी के साथ 75,659 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 490 रुपये की तेजी के साथ 75,701 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,730 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,645 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 200 रुपये की तेजी के साथ 88,450 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 353 रुपये की तेजी के साथ 88,603 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,783 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,445 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,633.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,621.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17 डॉलर की तेजी के साथ 2,638.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.49 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 30.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement