facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के दाम में भी उछाल, खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव सुधरकर 67,500 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 56,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 05, 2023 | 10:12 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today : सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज सुधार देखने को मिल रहा है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव सुधरकर 67,500 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 56,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। MCX पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 104 रुपये की तेजी के साथ 56,825 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 158 रुपये की तेजी के साथ 56,879 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 56,880 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 56,825 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Turmeric board: केंद्र सरकार ने हल्दी बोर्ड के गठन को किया अधिसूचित, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 565 रुपये की तेजी के साथ 67,450 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 592 रुपये की तेजी के साथ 67,477 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 67,539 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 67,357 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, अब 900 रुपये का गैस सिलेंडर 600 रुपये में मिलेगा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 1837.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1834.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.90 डॉलर की तेजी के साथ 1842.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.18 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.22 डॉलर की तेजी के साथ 21.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा थे।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement