facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold, Silver Price Today: महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले देख लें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,338 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- May 27, 2024 | 12:02 PM IST
Gold silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today, May 27: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव तेज
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 339 रुपये की तेजी के साथ 71,595 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 331 रुपये की तेजी के साथ 71,587 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,605 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,550 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 931 रुपये की तेजी के साथ 91,479 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,196 रुपये की तेजी के साथ 91,744 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,878 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,461 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव ने 95, 950 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी चमके
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,338 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,334.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,347 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.56 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की तेजी के साथ 31 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement