facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम 70,500 से ऊपर

Advertisement

सोना और चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 70,500 रुपये के करीब और सोना 59,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है।

Last Updated- August 09, 2023 | 10:40 AM IST
Gold and Silver rate

Gold-Silver Price Today, 9 August: बीते कुछ दिनों से सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आ रही गिरावट आज थम गई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 70,500 रुपये के करीब और सोना 59,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

चांदी के वायदा भाव 314 रुपये की तेजी के साथ खुले

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 314 रुपये की तेजी के साथ 70,530 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 254 रुपये की तेजी के साथ 70,470 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,530 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,400 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Onion Price: मंडियों में बढ़ने लगे प्याज के भाव, खुदरा भाव में भी आ सकती है तेजी

सोना भी हुआ महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की तेजी के साथ 59,321 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 67 रुपये की तेजी के साथ 59,315 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,325 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,295 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव हल्की गिरावट के साथ जरूर खुले। लेकिन बाद में भाव बढ़ने लगे। Comex पर सोना 1959.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1959.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.70 डॉलर की तेजी के साथ 1963.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के भाव की शुरुआत तेजी के साथ ही हुई। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.82 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Ethanol का बढ़ा खरीद भाव, उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement