facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver Price Today: सोना 60 हजार से नीचे, चांदी 74 हजार के करीब पहुंची

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 11:31 AM IST
Gold and Silver Price

इस सप्ताह सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत नरमी के साथ हुई। सोने के वायदा भाव आज 60 हजार रुपये से नीचे चले गए, जबकि चांदी के वायदा भाव 74 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के 75 हजार रुपये पार कर गए थे।

चांदी गिरकर 74 हजार रुपये के करीब पहुंची
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट 74,057 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 74,570 रुपये किलो था। इस तरह आज चांदी का यह कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 513 रुपये की गिरावट के साथ खुलकर खबर लिखे जाने के समय 74,372 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसने इस समय आज दिन का 74,057 रूपये का निचला और 74,380 रूपये का ऊपरी स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचकर 75 हजार रुपये के ऊपर चले गए थे।

सोना के वायदा 60 हजार रुपये के नीचे फिसले
पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव 61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छूने के बाद अब 60 हजार रुपये से नीचे भी चले गए। सोमवार को MCX पर सोने के वायदा भाव ने दिन का 59,958 रूपये का निचला स्तर छू लिया। आज सोने का वायदा भाव पिछले क्लोजिंग प्राइस की 60,511 रुपये की तुलना में 109 रुपये गिरावट के साथ खुला और खबर लिखे जाने के समय यह 414 रुपये की गिरावट के साथ 60,097 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 11:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement