facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना ऑल टाइम हाई पर, चांदी हुई सस्ती; चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 80,352 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,032 रुपये के करीब कारोबार करते दिखे।

Last Updated- January 29, 2025 | 9:42 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative image

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा ने आज नया रिकॉर्ड बना लिया और यह 80,413 रुपये ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। चांदी के वायदा आज तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 80,352 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,032 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ, जबकि चांदी तेज शुरुआत के बाद नरमी के साथ कारोबार कर रही है।

सोना के वायदा भाव सर्वोच्च शिखर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 36 रुपये की तेजी के साथ 80,325 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 63 रुपये की तेजी के साथ 80,352 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,413 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80,325 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 80,413 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 1 रुपये की तेजी के साथ 91,052 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 49 रुपये की गिरावट के साथ 91,002 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,154 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,905 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी लुढ़की

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। लेकिन चांदी के वायदा भाव बाद में सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,771.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,767.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,771.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.94 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.88 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 30.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement