facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: MCX पर सोना ₹96,600 के पार, चांदी भी ₹1.07 लाख के करीब पहुंची

Advertisement

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,07,400  रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 10, 2025 | 9:46 AM IST
Gold silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today, 10 July: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,600 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,07,400  रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधर गई।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 87 रुपये की तेजी के साथ 96,548 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,461 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 164 रुपये की तेजी के साथ 96,625 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,625 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,536 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी  चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 55 रुपये की तेजी के साथ 1,07,320 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,07,265 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 190 रुपये की तेजी के साथ 1,07,455 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,07,496 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,07,320 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त भी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,322.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,321 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,326.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36.60 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 36.67 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,548 96,461 96,625
चांदी 1,07,320 1,07,265 1,07,455
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,322.20 3,321 3,326.60
चांदी 36.60 36.63 37.67

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement