facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना 58 हजार रुपये पार, चांदी भी हुई महंगी, चेक करें आज के रेट

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 69,700 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 58,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 12, 2023 | 9:36 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 69,700 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 58,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव आज तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 105 रुपये की तेजी साथ 58,045 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 104 रुपये की तेजी के साथ 58,044 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,075 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,023 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Soybean Price: आवक के दबाव में लुढ़के सोयाबीन के भाव

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 308 रुपये की तेजी के साथ 69,734 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 256 रुपये की तेजी के साथ 69,682 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,734 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,660 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : Pulses price: सरकार की सख्ती के बावजूद दालें महंगी, अरहर दाल 200 रुपये किलो के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। Comex पर सोना 1888.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1887.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.60 डॉलर की तेजी के साथ 1890.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.20 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 22.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement