facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर गोल्ड 97,400 के पार; चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price: सोने के भाव 97,400 जबकि चांदी के भाव 1,11,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुए।

Last Updated- July 16, 2025 | 10:30 AM IST
Akshaya Tritiya gold buying

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 97,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,11,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुए। हालांकि बाद में भाव सुधर गए।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 11 रुपये की तेजी के साथ 97,222 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,211 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 196 रुपये की तेजी के साथ 97,407 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,421 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,220 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव तेज

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 88 रुपये की तेजी के साथ 1,11,574 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,11,486 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 269 रुपये की तेजी के साथ 1,11,755 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,11,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,11,574 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,15,136 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में तेजी देखी जाने लगी। Comex पर सोना 3,330.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,336.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,341.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 37.98 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.11 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 38.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 97,222 97,211 97,407
चांदी 1,11,574 1,11,486 1,11,755
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,330.50 3,336.70 3,341.20
चांदी 37.98 38.11 38.13

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement