facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोना ₹99000 के पार, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; ₹1.06 लाख के करीब पहुंची कीमत

Advertisement

Gold Price today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 9 रुपये की गिरावट के साथ ₹99,100 के भाव पर खुला।

Last Updated- June 23, 2025 | 10:11 AM IST
Gold Silver Price today

Gold Silver Price Today, 23 June: इस सप्ताह के पहले दिन घरेलू वायदा बाजार में चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही है, जबकि सोने के भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधर गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 99,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव नरमी, जबकि चांदी के भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना के भाव नरम शुरुआत के बाद सुधरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 9 रुपये की गिरावट के साथ 99,100 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 99,109 रुपये था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 76 रुपये की तेजी के साथ 99,185 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,243 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,096 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 271 रुपये की तेजी के साथ 1,06,495 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,06,224 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 406 रुपये की तेजी के साथ 1,06,630 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,0,6,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,0,6,394 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,09,748 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में नरमी और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,400.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,385.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,378.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 36.01 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 36.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 99,100 99,109 99,185
चांदी 1,06,495 1,06,224 1,06,630
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,400.70 3,385.70 3,341.40
चांदी 36 36.01 36.07

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement