facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: सोने के भाव ऑल टाइम हाई पर, चांदी फिर 92 हजार पार पहुंची

Advertisement

Gold-Silver price today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 287 रुपये की तेजी के साथ 77,294 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 18, 2024 | 1:48 PM IST

Gold-Silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। इसके साथ ही सोने के वायदा भाव ने आज 77,565 रुपये के भाव पर अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 77,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 287 रुपये की तेजी के साथ 77,294 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 423 रुपये की तेजी के साथ 77,530 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 77,565 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 77,294 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल आज ही 77,565 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 251 रुपये की तेजी के साथ 91,995 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 915 रुपये की तेजी के साथ 92,659 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,780 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,995 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: जल्द नीचे आएंगे टमाटर के दाम, दिल्ली-NCR के लोगों को मिलेगी राहत; उपभोक्ता मामलों की सचिव ने बताई तेजी की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,707.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,707.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,723.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.87 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.77 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.39 डॉलर की तेजी के साथ 33.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement