facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें आज का ताजा भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों में सुधार देखने को मिला।

Last Updated- October 26, 2023 | 12:11 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold silver price today: सोने के वायदा भाव आज हल्की गिरावट के साथ खुले। लेकिन बाद में इसकी कीमतों में तेजी आने लगी। चांदी के वायदा भाव हल्की तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब 72 हजार रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 61 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों में सुधार देखने को मिला।

सोने के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव में आज शुरुआती नरमी के बाद तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 2 रुपये की गिरावट के साथ 60,824 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 133 रुपये की तेजी के साथ 60,959 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also read: Gold Outlook: सोने में 3 हजार रुपये की शानदार तेजी, 60 हजार के पार जा सकते हैं भाव

इस समय इसने 60,979 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,822 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 12 रुपये की तेजी के साथ 71,799 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 148 रुपये की तेजी के साथ 71,935 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,982 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,715 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

Also read: परदेस में पीतल के सामान की घटी मांग, कालीन व इत्र का बढ़ा सम्मान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधरे सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव खुले जरूर गिरावट के साथ। लेकिन बाद में सुधार देखने को मिला। चांदी के वायदा भाव सपाट खुले। Comex पर सोना 1991.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1994.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 1998.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement