facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव पड़े नरम, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेज रही। बाद में नरमी देखी जाने लगी।

Last Updated- December 11, 2023 | 12:57 PM IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाद में इनकी कीमतों में सुस्ती देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव इस सुस्ती के साथ 61,600 रुपये और चांदी के वायदा भाव 72,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेज रही। बाद में नरमी देखी जाने लगी।

सोने के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव गिरने लगे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 81 रुपये की तेजी के साथ 61,800 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 84 रुपये की गिरावट के साथ 61,635 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,860 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,609 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव भी तेज शुरूआत के बाद नरम पड़ गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 21 रुपये की तेजी के साथ 72,539 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 153 रुपये की गिरावट के साथ 72,365 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,539 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,240 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: फेड ने दरें घटा दीं तो लंबी चलेगी चांदी की दौड़, निवेशकों को भी रहना चाहिए तैयार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव तेज शुरूआत के बाद फिसल गए। Comex पर सोना 2,020 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,014.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,012.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.30 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.27 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement