facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today : MCX पर सोने ने छुआ 64 हजार रुपये का रिकॉर्ड स्तर, चांदी भी 78 हजार के पार

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोना 2,100 डॉलर पार कर चुका है।

Last Updated- December 04, 2023 | 1:07 PM IST
Buying Gold on Diwali

Gold silver price today : इस सप्ताह सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव ने आज 64 हजार रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोना 2,100 डॉलर पार कर चुका है।

सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 363 रुपये की तेजी के साथ 63,720 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 534 रुपये की तेजी के साथ 63,891 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 64,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,720 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Tea Production: देश में चाय उत्पादन अक्टूबर में 12% से अधिक बढ़ा

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 63 रुपये की तेजी के साथ 78,150 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 114 रुपये की तेजी के साथ 78,201 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,549 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,150 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,094.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,089.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,102.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Onion Price: प्याज के थोक दाम 30 फीसदी गिरे, खुदरा 33 फीसदी चढ़े

Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.94 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25.85 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 25.84 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement