facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सुस्त शुरुआत के बाद सुधरा सोना, चांदी भी चमकी

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 71,050 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- April 24, 2024 | 12:03 PM IST
Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Gold-Silver Price Today, April 24: इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन सोने के वायदा भाव की शुरूआत नरम रही। लेकिन बाद में इसके भाव में सुधार देखने को मिला। चांदी के वायदा में आज तेजी लौट आई। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,050 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।

सोने के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 42 रुपये की गिरावट के साथ 70,987 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की तेजी के साथ 71,065 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,180 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,971 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की तेज शुरुआत

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 75 रुपये की तेजी के साथ 80,753 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 225 रुपये की तेजी के साथ 80,903 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,957 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80,753 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

Also read: Gold-Silver Prices: ईरान-इजरायल तनाव घटने के संकेत से सस्ते हुए सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,335.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,342.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,335.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.33 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 27.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement