facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी, 76 हजार रुपये के करीब चांदी, सोने के भाव भी बढ़े

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में तेजी

Last Updated- July 27, 2023 | 11:31 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव बढकर 76 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 59 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 476 रुपये की तेजी के साथ 75,800 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 650 रुपये की तेजी के साथ 75,974 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,974 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,777 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Also Read: भारत को गैर-बासमती सफेद चावल से एक्सपोर्ट बैन हटाने के लिए ‘प्रोत्साहित’ करेगा IMF

सोना भी तेज, भाव 59,500 रुपये पार

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 149 रुपये की तेजी के साथ 59,610 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की तेजी के साथ 59,596 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,615 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,510 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में बढोतरी दर्ज की गई। Comex पर सोना 1973.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 7.80 डॉलर की तेजी के साथ 1977.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1982.60 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर लिया था। Comex पर चांदी के वायदा 25.075 डॉलर के भाव पर खुले। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 25.22 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रही थी और इस समय इसने 25.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

Also Read: Mission Palm Oil: पाम आयल का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, नार्थईस्ट में शुरु हुआ वृक्षारोपण अभियान

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement