facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में सोना ऑल टाइम हाई पर, घरेलू बाजार में 89 हजार के करीब; चांदी ने पार किया 1 लाख का स्तर

Advertisement

Gold Price Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 289 रुपये की तेजी के साथ 88,673 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- March 28, 2025 | 9:58 AM IST

Gold-Silver Price Today, March 28: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा शुल्क लगाने से ग्लोबल मार्केट में सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार में भी सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 88,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 1,01,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 289 रुपये की तेजी के साथ 88,673 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 88,384 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 371 रुपये की तेजी के साथ 88,755 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,930 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,673 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Read: Stocks to Watch: BSE, Infosys से लेकर UltraTech, BEL, Jindal Steel और BEML, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 376 रुपये की तेजी के साथ 1,01,689 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,01,313 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 173 रुपये की तेजी के साथ 1,0,1486 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,01,689 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,01,481 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी महीने 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए रिकॉर्ड पर सोना, चांदी भी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए, चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,069.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,061 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,082.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,087.40 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई बना लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 35.32 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 35.08 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 35.32 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement