facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver price today: सोना सुस्त शुरुआत के बाद सुधरा, चांदी भी चमकी; चेक करें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today, April 26: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,344,20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- April 26, 2024 | 10:30 AM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

Gold-Silver Price Today, April 26:सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव में सुधार देखने को मिला। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,300 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।

सोने के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद सुधरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 2 रुपये की गिरावट के साथ 71,212 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 106 रुपये की तेजी के साथ 71,320 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,331 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,212 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव तेज

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 135 रुपये की तेजी के साथ 80,819 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 281 रुपये की तेजी के साथ 80,965 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,965 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80,800 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

Also read: EPF Interest: FY2023-24 के लिए खाते में कब आएगा ब्याज, जानें EPFO ने क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव चढ़े

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,344,20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,342.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,345.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.48 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.35 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 27.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement