facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Bullion Market : सोना 378 रुपये मजबूत, चांदी 147 रुपये टूटी

Advertisement
Last Updated- January 04, 2023 | 6:36 PM IST
Gold-Silver Price today

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बुधवार को 378 रुपये चढ़कर 56,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,752 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 147 रुपये की गिरावट के साथ 70,675 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार के घंटों में बुधवार सुबह के कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,859 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 24.24 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में गिरावट के बीच सोना अपने छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर मंडरा रहा है। बाजार के निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों पर आगे के रुख का संकेत मिलेगा।’’

Advertisement
First Published - January 4, 2023 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement