facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोना 73 हजार के करीब, चांदी 84 हजार रुपये के पार

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 552 रुपये की तेजी के साथ 72,829 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- April 16, 2024 | 9:45 AM IST
Gold-Silver price today

इस सप्ताह भी सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 73 हजार के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 552 रुपये की तेजी के साथ 72,829 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 556 रुपये की तेजी के साथ 72,833 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,927 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,805 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव भी चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 139 रुपये की तेजी के साथ 8,3990 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 249 रुपये की तेजी के साथ 84,100 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 84,200 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 83,986 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,399.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,383 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,402.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.95 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 28.92डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement