facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price today: लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर सोने के भाव, Comex पर क्या रहा चांदी का हाल

Advertisement

Gold price: देश में सोने के भाव ने आज वायदा व हाजिर दोनों बाजार में रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार Comex पर भी सोने का वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

Last Updated- March 07, 2024 | 7:43 PM IST
Gold Silver Price

इस सप्ताह सोने के वायदा भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते तीन दिन से इसके भाव नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज भी सोने के वायदा भाव ने 65,587 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद सुस्त पड़ गए थे। लेकिन शाम को इसके भाव में भी तेजी देखी जाने लगी।

हाजिर बाजार में भी आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर भाव 500 रुपये चढ़कर 65,650 रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

चांदी के हाजिर भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 74,900 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी, जबकि चांदी के भाव में सुस्ती देखने को मिली।

सोने के वायदा भाव नए शिखर पर

सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 27 रुपये की तेजी के साथ 65,205 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 266 रुपये की तेजी के साथ 65,466 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 65,587 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 65,205 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 65,587 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव में भी तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 306 रुपये की तेजी के साथ 74,444 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 235 रुपये की तेजी के साथ 74,373 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,444 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,815 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव सुधरकर उच्च स्तर पर पहुंच गए। Comex पर सोना 2,156.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,158.20 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 9.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,167.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसने आज 2,172.20 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.40 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.1 डॉलर की गिरावट के साथ 24.48 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement