facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत 60 हजार के पार, चांदी 74 हजार रुपये के ऊपर चढ़ी

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 9:54 AM IST
Gold Price Today

सोने-चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। इस तेजी के साथ सोने के भाव 60 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 74 हजार रुपये पार कर गए।

सोना 60 हजार रुपये पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 257 रुपये की तेजी के साथ 60,150 रुपये के भाव पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 59,893 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 264 रुपये की तेजी के साथ 60,157 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,097 रुपये के भाव पर दिन का निचला और 60,170 रुपये के भाव पर ऊपरी स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 61,371 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी, भाव 74 हजार रुपये पार

सोने के साथ चांदी की वायदा कीमतों में भी तेजी देखी गई। गुरुवार को MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट पिछले क्लोजिंग प्राइस से 394 रुपये की तेजी के साथ 74,213 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 493 रुपये की तेजी के साथ 74,312 रुपये किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने आज दिन का 74,375 रुपये का उच्च स्तर और 74,100 रूपये किलो का निचला स्तर छू लिया। इस माह चांदी के वायदा भाव 77 हजार रुपये किलो पार कर गए थे।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement