facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: चांदी 71 हजार के पार, सोने के दाम में गिरावट

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 11, 2023 | 10:22 AM IST
Gold-Silver Price today

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोमवार को दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले थे। चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 99 रुपये की तेजी के साथ 71,464 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपये की तेजी के साथ 71,401 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,510 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,355 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें: Delhi Gold Silver Rate: सोने के दाम में आई कमी, चांदी का रेट बरकरार 

सोना सुस्त 

चांदी के उलट सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 28 रुपये की गिरावट के साथ 58,661 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 55 रुपये की गिरावट के साथ 58,634 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,661 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,611 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

 

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement