facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव पहली बार 70 हजार पार, चांदी भी सर्वोच्च स्तर पर

Advertisement

MCX पर सोने के वायदा भाव ने 70,544 रुपये का सर्वोच्च स्तर छुआ। चांदी भी 80,927 रुपये के रिकॉर्ड भाव पर पहुंची

Last Updated- April 05, 2024 | 11:56 PM IST
Gold Silver Price Today

घरेलू वायदा बाजार में आज सोना पहली बार 70 हजार रुपये पार कर गया है। इसके साथ ही सोने के वायदा भाव ने सर्वोच्च स्तर छू लिया। हाजिर बाजार में भी सोने के भाव 70 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी 80 हजार रुपये पार कर गए हैं।

हालांकि आज चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन इस समय इसमें तेजी जा रही है। सोना भी शुरुआती सुस्ती के बाद अब तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर को छू चुके हैं।

सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही है। लेकिन बाद में इसके भाव बढकर 70,544 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वोच्च भाव पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 410 रुपये की गिरावट के साथ 69,297 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 768 रुपये की तेजी के साथ 70,475 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,544 रुपये के भाव पर दिन का और अब तक का उच्च स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव का आज निचला स्तर 69,297 रुपये रहा।

चांदी के वायदा भाव भी सर्वोच्च स्तर पर

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। लेकिन बाद में इसके भाव में तेजी देखी गई और इसने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 645 रुपये की गिरावट के साथ 79,339 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 930 रुपये की तेजी के साथ 80,914 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,927 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। इसका आज दिन का निचला स्तर 78,631 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद सुधरे सोना—चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। शुरुआती तेजी के बाद भाव गिर गए थे। लेकिन अब खबर लिखे जाने के समय सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुलने के बाद अब तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 2,309.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,308.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 37.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,346.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,346.89 डॉलर के भाव पर अब तक का उच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.06 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की तेजी के साथ 27.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 27.60 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement