facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: ऑल टाइम हाई पर सोना; चांदी भी चमकी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,259.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- April 01, 2024 | 3:03 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold Price Today: सोने के वायदा भाव ने आज नया रिकॉर्ड बना लिया और यह 69,487 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी के वायदा भाव में भी आज तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।

चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी व करेंसी हेड अनुज गुप्ता कहते हैं कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व के ब्याज दरें घटाने की खबर से सोने चांदी की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव सर्वोच्च शिखर पर

सोने के वायदा भाव आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,022 रुपये की तेजी के साथ 68,699 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,215 रुपये की तेजी के साथ 68,892 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 69,487 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,699 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 69,487 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 402 रुपये की तेजी के साथ 75,450 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 622 रुपये की तेजी के साथ 75,670 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 75,698 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,450 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर पर, चांदी भी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,259.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,238.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 45.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,284.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

खबर लिखे जाने के समय इसने 2,280 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.14 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.42 डॉलर की तेजी के साथ 25.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 1, 2024 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement