facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने के फिसले भाव, चांदी भी सुस्त; जानें कितने सस्ते हुए गोल्ड और सिल्वर

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 197 रुपये की तेजी के साथ 76,861 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 17, 2024 | 9:33 AM IST
Gold-Silver price today
Gold-Silver price today

Gold Silver Price Today, October 17: सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। इसके साथ ही सोने के वायदा भाव ने आज अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया। हालांकि इसके बाद भाव नरम पड़ गए।चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ ही हुई। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,650 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में तेजी और चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव नरम पड़ गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 197 रुपये की तेजी के साथ 76,861 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 13 रुपये की गिरावट के साथ 76,651 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,861रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,626 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 76,861 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव नरम

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 346 रुपये की गिरावट के साथ 91,837 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 626 रुपये की गिरावट के साथ 91,557 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,837 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,503 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,690.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,691.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,691.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.90 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.97 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 31.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement