facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: 73 हजार से नीचे फिसले सोने के भाव, चांदी हुई महंगी; चेक करें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold Silver Price: खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 72,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- September 19, 2024 | 9:29 AM IST
Gold and Silver Price Today
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today, September 19: चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 72,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 125 रुपये की गिरावट के साथ 72,930 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 133 रुपये की गिरावट के साथ 72,922 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,950 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,907 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 249 रुपये की तेजी के साथ 88,548 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 110 रुपये की तेजी के साथ 88,409 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,548 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,293 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,585.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,598.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,588.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.41 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.68 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 30.62 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement