facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold silver price today: चांदी के भाव 75,700 रुपये के करीब, सोने के दाम भी बढ़े

Advertisement

सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,500 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 18, 2023 | 10:59 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोमवार को गिरावट के बाद आज सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी लौट आई। दोनों के वायदा भाव मंगलवार को तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 59 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,500 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

चांदी चमकी, वायदा भाव 75,700 रुपये के करीब

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 163 रुपये की तेजी के साथ 75,730 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 169 रुपये की तेजी के साथ 75,736 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,780 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,716 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें : Tomato price relief: इस माह के आखिर से मिलने लगेगी टमाटर की महंगाई से राहत

सोने के वायदा भाव भी तेजी के साथ खुले

चांदी के साथ ही आज सोने के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 80 रुपये की तेजी के साथ 59,215 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 95 रुपये की तेजी के साथ 59,230 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,274 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,215 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement