facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना लुढ़का, चांदी फीकी, जानिए आज का रेट

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। 

Last Updated- June 03, 2024 | 9:45 AM IST
Gold silver price today
Representative Image

इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।  खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,400 हजार रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 90,900 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। हालांकि बाद में इनके भाव में गिरावट देखी जाने लगी।
सोना के वायदा भाव लुढ़के
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 367 रुपये की गिरावट के साथ 71,467 रुपये के भाव पर खुला।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 413 रुपये की गिरावट के साथ 71,421 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,514 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,400 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी की चमक फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 445 रुपये की गिरावट के साथ 91,125 रुपये पर खुला।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 686 रुपये की गिरावट के साथ 90,884 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,237 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,868 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़के
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव गिर गए। Comex पर सोना 2,348 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,345.80 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,344.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.62 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.44 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 30.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement