facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने की बढ़ी चमक; चांदी की घटी, चेक करें आज का लेटेस्ट प्राइस

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की शुरुआत तेजी और चांदी की गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,027.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- February 19, 2024 | 11:40 AM IST
Gold-Silver price today

इस सप्ताह सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। इस सुस्ती के साथ ही चांदी के वायदा भाव गिरकर 72 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं।

सोने के वायदा भाव आज की तेजी के साथ 62 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज और चांदी के वायदा भाव की नरम रही।

सोने के वायदा भाव चढे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 92 रुपये की तेजी के साथ 61,970 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 147 रुपये की तेजी के साथ 62,025 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,065 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,970 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक फीकी

सोने के उलट चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 717 रुपये की गिरावट के साथ 71,395 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 526 रुपये की गिरावट के साथ 71,586 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 71,650 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,306 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की शुरुआत तेजी और चांदी की गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,027.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,024.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,031.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.46 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 23.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement