facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: फिर चमके सोना-चांदी के भाव, 60 हजार के पार पहुंचा गोल्ड

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपये की तेजी के साथ 60,166 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- November 15, 2023 | 9:57 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 60 हजार रुपये को पार कर गए हैं। चांदी के वायदा भाव भी 71 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 101 रुपये की तेजी के साथ 60,166 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की तेजी के साथ 60,200 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,224 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,156 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 201 रुपये की तेजी के साथ 71,794 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपये की तेजी के साथ 71,819 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,820 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,721 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर सोने की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 1966.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1966.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.70 डॉलर की तेजी के साथ 1970.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.16 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 23.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement