facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: फिर चमका सोना, 73 हजार के करीब पहुंचा गोल्ड, चांदी 83 हजार के पार

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,394 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- April 19, 2024 | 9:32 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today, 19 April: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 83,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव में सुधार देखने को मिला।

सोने के वायदा भाव चढ़े
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 35 रुपये की तेजी के साथ 72,718 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपये की तेजी के साथ 72,730 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,846 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,684 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की वायदा कीमतों में तेजी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 522 रुपये की तेजी के साथ 83,795 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 78 रुपये की तेजी के साथ 83,351 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 83,795 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 83,251 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

ये भी पढ़ें- Crude Oil Import: रूस से कच्चे तेल पर मिली भारी छूट, घटा कच्चे तेल का आयात बिल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त शुरुआत के बाद सुधरा, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,394 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,398 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 4.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,402.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.38 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 28.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement