facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: साल 2024 के पहले दिन चमका सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने के उलट नये साल के पहले दिन चांदी (Silver Price today) के वायदा भाव की शुरूआत नरमी के साथ हुई।

Last Updated- January 01, 2024 | 11:44 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: नये साल में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखी गई। इसके वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

सोने (Gold) के वायदा भाव 63,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 74,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।बीते साल सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी गई।

नये साल के पहले दिन चमका सोना

नये साल के पहले कारोबारी दिन आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 22 रुपये की तेजी के साथ 63,225 रुपये के भाव पर खुला।

यह भी पढ़ें: नए साल में भी बनी रहेगी सोने की चमक! 2024 में 70,000 पर पहुंच सकता है गोल्ड का दाम

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 75 रुपये की तेजी के साथ 63,278 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 63,289 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,181 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल दिसंबर महीने में 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक फीकी

सोने के उलट नये साल के पहले दिन चांदी (Silver Price today) के वायदा भाव की शुरूआत नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 151 रुपये की गिरावट के साथ 74,279 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 70 रुपये की गिरावट के साथ 74,360 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,370 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,220 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement