facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोना चमका, चांदी पड़ी नरम; क्या है अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

Advertisement

Comex पर सोना 2,333.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,331.20 डॉलर प्रति औंस था।

Last Updated- June 24, 2024 | 10:43 AM IST
Gold Silver Price

सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,750 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 132 रुपये की तेजी के साथ 71,716 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 160 रुपये की तेजी के साथ 71,744 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,744 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,646 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। लेकिन बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 37 रुपये की तेजी के साथ 89,176 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 41 रुपये की गिरावट के साथ 89,098 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,271 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,909 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी सुस्त, सोना तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। जबकि सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 2,333.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,331.20 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 7.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,338.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.57 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.61 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 29.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement