facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 70 तो सोना 58 हजार के पार

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ

Last Updated- August 21, 2023 | 1:06 PM IST
Jewellery Stock

Gold-Silver Price Today: इस सप्ताह सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये , जबकि सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 190 रुपये की तेजी के साथ 70,425 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपये की तेजी के साथ 70,461 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,474 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,419 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Also Read: अगले साल सोने की कीमतों में दिख सकती है तेजी: CEO, विश्व स्वर्ण परिषद

सोना भी महंगा

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये की तेजी के साथ 58,420 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 30 रुपये की तेजी के साथ 58,405 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,424 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,395 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: कच्चे तेल पर छूट के लिए इराक व UAE से भारत करेगा जल्द बातचीत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के भाव तेजी के साथ खुले। Comex पर सोना 1918.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1916.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.20 डॉलर की तेजी के साथ 1921.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.79 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.73 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 22.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Also Read: दिल्ली में सोमवार से मिलेगी 25 रुपये में प्याज, दो दुकान से और ऑनलाइन खरीद सकेंगे राजधानीवासी: NCCF

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement