facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट, चांदी 70 हजार के नीचे, सोना 58,154 पर

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये से नीचे, जबकि सोने के 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं

Last Updated- July 03, 2023 | 12:24 PM IST
Gold Price Today

इस सप्ताह चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ जरूर हुई, लेकिन बाद में इसके भाव नरम पड गए। सोने के वायदा भाव की शुरुआत ही गिरावट के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये से नीचे, जबकि सोने के 58 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

शुरुआती तेजी के बाद गिरे चांदी के वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 30 रुपये की तेजी के साथ 70,060 रुपये के भाव पर खुला। बाद यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और कीमतों में गिरावट दर्ज की जाने लगी। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 44 रुपये की गिरावट के साथ 69,986 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,103 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,930 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव सुस्त

MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 57 रुपये गिरकर 58,154 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 122 रुपये की गिरावट के साथ 58,089 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,168 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,060 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement