facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने चांदी की कीमतों में तेजी, गोल्ड फिर ₹1.20 लाख के पार

Advertisement

Gold Price: गुरुनानक जयंती के कारण आज घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में आज सुबह के सत्र में कारोबार नहीं हुआ, लेकिन शाम सत्र में 5 बजे से कारोबार शुरू हुआ।

Last Updated- November 05, 2025 | 6:07 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold silver price today: सोने चांदी कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। शाम के सत्र में शुरू हुए घरेलू वायदा बाजार में आज दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,20,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,45,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव चढ़ गए।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 205 रुपये की तेजी के साथ 1,20,002 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,19,797 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 342 रुपये की तेजी के साथ 1,20,139 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,20,199 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,19,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 465 रुपये की तेजी के साथ 1,45,949 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,484 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 294 रुपये की तेजी के साथ 1,45,778 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,46,150 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,45,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में तेजी देखने को मिली। Comex पर सोना 3939.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,960.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,976.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 46.90 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 47.44 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,20,002 1,19,797 1,20,139
चांदी 1,45,949 1,45,484 1,45,778
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,939.50 3,960.50 3,976.10
चांदी 46.90 47.29 47.44

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 5:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement