facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना 62 हजार रुपये से नीचे फिसला, चांदी भी सुस्त

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत सुस्ती के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव में सुधार देखा जाने लगा।

Last Updated- December 18, 2023 | 10:11 AM IST
Gold and Silver Rate Today

इस सप्ताह सोने के वायदा भाव मामूली तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में भाव में सुस्ती देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर ही खुले और यह 74,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि सोने के वायदा भाव अब गिरकर 62 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत सुस्त रही।

सोने के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव नरम पड गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 1 रुपये की तेजी के साथ 62,193 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 215 रुपये की गिरावट के साथ 61,977 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,226 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,957 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक भी फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत सपाट रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज पिछले बन्द भाव 74,525 रुपये के भाव पर ही खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 56 रुपये की गिरावट के साथ 74,469 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,599 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,525 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ खुले
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरूआत सुस्ती के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव में सुधार देखा जाने लगा। Comex पर सोना 20,33.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,035.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,036.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.12 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.15 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर तेजी के साथ 24.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement