facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, चांदी के दाम भी गिरे; फटाफट चेक करें रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव गिरकर अब 60,500 रुपये के करीब आ गए हैं। चांदी के वायदा भाव घटकर 72 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं

Last Updated- November 07, 2023 | 9:50 AM IST
gold silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today, November 7: दीवाली वाले इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव गिरकर अब 60,500 रुपये के करीब आ गए हैं। चांदी के वायदा भाव घटकर 72 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 174 रुपये की गिरावट के साथ 60,596 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 224 रुपये की गिरावट के साथ 60,546 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,597 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,513 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2023: पिछले धनतेरस से 22 फीसदी महंगा हुआ सोना, निवेश का कौन सा विकल्प बेहतर

चांदी भी फीकी

चांदी के वायदा भाव गिरकर अब 72 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 117 रुपये की गिरावट के साथ 72,000 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 552 रुपये की गिरावट के साथ 71,565 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,482 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्त पड़े सोने चांदी के वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 1984.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1988.60 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 9.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1979.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.12 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement