facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: दिवाली से पहले खुशखबरी! सोना आया 60 हजार के नीचे, चांदी में 700 रुपये से ज्यादा की गिरावट

Advertisement

सोने के वायदा भाव अब गिरकर 60 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 70,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 09, 2023 | 12:24 PM IST
Gold and Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब गिरकर 60 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 70,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत नरमी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव गिरे
सोने के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 106 रुपये की गिरावट के साथ 59,903 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 129 रुपये की गिरावट के साथ 59,880 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,905 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,843 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : काबू में चीनी की मिठास फिर भी दीपावली पर महंगी हुई मिठाई

चांदी के वायदा भाव भी सुस्त
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 600 रुपये की गिरावट के साथ 70,450 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 747 रुपये की गिरावट के साथ 70,303 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,450 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,218 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ते हुए सोना—चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 1955.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1957.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4 डॉलर की गिरावट के साथ 1953.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.62 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.72 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 22.46 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement