facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: खुशखबरी! दुर्गा पूजा से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज का भाव

Advertisement

चांदी के वायदा भाव अब गिरकर 72,000 रुपये से नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 60,000 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 19, 2023 | 10:17 AM IST
Gold Silver Price

Gold-Silver Price Today : सोने—चांदी की वायदा कीमतों में बुधवार को आई तेजी के बाद आज इनके वायदा में नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब गिरकर 72,000 रुपये से नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 60,000 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

सोना हुआ सस्ता
सोने के वायदा भाव बुधवार को 60 हजार रुपये पार कर गए थे। लेकिन आज ये भाव गिरकर 60 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 353 रुपये की गिरावट के साथ 59,720 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 211 रुपये की गिरावट के साथ 59,862 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,925 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,720 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Sugar Export: त्योहारी सीजन में नहीं होगी चीनी की किल्लत, निर्यात पर लगी पाबंदी 31 अक्टूबर के बाद भी रहेगी जारी

चांदी के वायदा भाव भी गिरे
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 94 रुपये की गिरावट के साथ 71,801 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 282 रुपये की गिरावट के साथ 71,613 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,920 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,525 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : गेहूं के MSP में 7.06% की वृद्धि, चुनावी राज्यों में किसान खुश

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी फिसले
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिली। Comex पर सोना 1960.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1968.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1957.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.01 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.09 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 10:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement