facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: खुशखबरी! धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें आज के रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 60,200 रुपये और चांदी के वायदा भाव 71,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- November 10, 2023 | 12:39 PM IST
Gold and Silver rate
Representative Image

Gold Silver Price Today: धनतेरस के दिन भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को दोनों के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी। लेकिन बाद में ये तेजी के साथ बंद हुए। सोने के वायदा भाव 60,200 रुपये और चांदी के वायदा भाव 71,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले थे। हालांकि ये भाव गुरुवार को भी गिरावट के साथ खुलकर 60 हजार रुपये से नीचे चले गए थे। लेकिन बाद में भाव तेज होकर 60 हजार रुपये से ऊपर बंद हुए। आज भाव में फिर शुरुआती नरमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 49 रुपये की गिरावट के साथ 60,233 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 101 रुपये की गिरावट के साथ 60,181 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,238 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,181 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023 : गोल्ड में निवेश का कौन सा ऑप्शन टैक्स बचाने के लिए बेहतर

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी नरमी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 215 रुपये की गिरावट के साथ 70,998 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 154 रुपये की गिरावट के साथ 71,059 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,172 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,974 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ते हुए सोना—चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 1964.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1969.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1964.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: दो दशक में Gold ने दिया सबसे अच्छा रिटर्न

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.70 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 22.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement