facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold and Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 160 रुपये की गिरावट के साथ 71,670 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- August 22, 2024 | 1:11 PM IST
Gold Silver Price Today
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा कारोबार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के वायदा भाव भी तेज शुरुआत के बाद नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में इनके भाव में गिरावट देखी जाने लगी।

सोने के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 160 रुपये की गिरावट के साथ 71,670 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 122 रुपये की गिरावट के साथ 71,708 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,725 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,651 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी तेज शुरुआत के बाद लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 158 रुपये की तेजी के साथ 85,021 रुपये पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 34 रुपये की गिरावट के साथ 84,829 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,030 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,760 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोने चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव सुस्त पड़ गए।Comex पर सोना 2,549.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,547.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,538.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.62 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.53 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 29.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement