facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोने के दामों में भारी उछाल, चांदी 78 हजार के पार

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 309 रुपये की तेजी के साथ 69,309 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- April 03, 2024 | 9:39 AM IST
Gold and silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा 70 हजार रुपये की और बढ़ रहे हैं। चांदी 78 हजार रुपये पार कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने चांदी के वायदा भाव में बड़ी तेजी देखी जा रही है। सोने के भाव सर्वोच्च स्तर पर, जबकि चांदी दो साल के उच्च पर पहुंच चुकी है।

लगातार चढ़ रहे हैं सोने के वायदा भाव
सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 309 रुपये की तेजी के साथ 69,309 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 470 रुपये की तेजी के साथ 69,398 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,432 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,309 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने सोमवार को 69,487 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: Sugar Production: देश में चीनी उत्पादन बढ़ने का अनुमान, 10 लाख टन निर्यात करने की उद्योग संगठन ने की मांग

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 163 रुपये की तेजी के साथ 77,189 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 967 रुपये की तेजी के साथ 78,803 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,170 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 77,189 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सर्वोच्च स्तर पर, चांदी दो साल के उच्च स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,301.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,281.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 24 डॉलर की तेजी के साथ 2,305.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,308.80 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 26.26 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.64 डॉलर की तेजी के साथ 26.56 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 26.68 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया, जो बीते दो साल का उच्च स्तर भी है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement