facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: चांदी हुई महंगी तो सोने के लुढ़के दाम, चक करें 28 जून के रेट

Advertisement

Gold Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 150 रुपये की गिरावट के साथ 71,422 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- June 28, 2024 | 10:20 AM IST
Gold Silver Price
Gold Silver Price Today

Gold silver price today: सोने के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,500 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 87,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव में नरमी देखी जाने लगी।

सोना के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 150 रुपये की गिरावट के साथ 71,422 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 123 रुपये की गिरावट के साथ 71,449 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,481 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,402 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 168 रुपये की तेजी के साथ 87,216 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 142 रुपये की तेजी के साथ 87,190 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 87,258 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,121 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी चमकी,सोना तेजी के बाद गिरा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में सोने के भाव गिर गए। Comex पर सोना 2,338.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,336.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,331.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.28 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 29.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement