facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने के भाव में गिरावट तो चांदी का भी फिसला दाम, खरीदने से पहले चेक कर लें रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव ने घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

Last Updated- July 19, 2024 | 9:47 AM IST
Gold Silver Price Today

सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,650 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 90,950 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव ने घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

सोना के वायदा भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 345 रुपये की गिरावट के साथ 73,810 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 516 रुपये की गिरावट के साथ 73,639 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,866 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,587 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने बुधवार को 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 331 रुपये की गिरावट के साथ 91,441 रुपये पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 833 रुपये की गिरावट के साथ 90,939 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,441 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 90,872रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2448 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,456.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,429.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.02 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 30.22 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.44 डॉलर की गिरावट के साथ 29.78 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement