facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने, चांदी की कीमतों में उछाल; फटाफट चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 79,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- January 22, 2025 | 10:05 AM IST

Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 79,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 104 रुपये की तेजी के साथ 79,328 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 200 रुपये की तेजी के साथ 79,424 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 79,434 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 79,292 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Gold price surge: डॉलर की कमजोरी से सोना 2 महीने के हाई पर, 3,000 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 54 रुपये की तेजी के साथ 92,145 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 289 रुपये की तेजी के साथ 92,380 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,494 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,145 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि इसके भाव बाद में तेजी के साथ कारोबार करने लगे। चांदी की शुरुआत तेज ही रही Comex पर सोना 2,758.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,759.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,766.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.55 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 31.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement